✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा: अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जवानों पर लगा आरोप, महिला की हालत गंभीर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:38:47 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA): जिले में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घास काटने गई महिला के साथ दो पुलिस जवानों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल, जवानों की संलिप्ता की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि पीड़ित महिला ने जवानों पर दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया है. महिला थाना द्वारा पीड़िता का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

महिला रिम्स में भर्ती

पीडिता महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है. पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को पेशरार प्रखंड के ग्राम तुईमू पाट स्थित अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई थी. इस दौरान सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवानों द्वारा बारी-बारी से उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया. इसके बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई. उसे ब्लीडिंग होने लगी थी. जिसके बाद उसने अपने बेटे को फोन किया. उसके बेटे ईश्वर उरांव ने महिला को रात लगभग 2:00 बजे सदर अस्पताल लोहरदगा लाया. जहां उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : पुलिस  

वहीं मामले की सूचना मिलते ही इस मामले की जांच करने पहुंची महिला थाना प्रभारी निविदा महतो ने बताया कि महिला का बयान ले लिया गया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल है, उसे सख्त सजा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.