✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा : पांच महीने पहले हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ अब भी खाली, पीड़ित परिवार लगा रहा इंसाफ की गुहार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:23:02 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा मुरपा सीमाना टोंगरी जंगल से पांच महीने पहले एक महिला और एक पुरूष का शव बरामद किया गया था. जिसमें सेन्हा पुलिस की कार्रवाई जारी होने के बाबजूद संलिप्त अपराधी प्रशासन के गिरफ्त में अभी तक नहीं आया. मामले को लेकर पुलिस के तरफ से लगातार कार्रवाई जारी है. इसी संदर्भ में घटना का उद्भेदन को लेकर शुक्रवार को सेन्हा थाना प्रभारी ऋषिकांत दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. 

भय में जी रहे परिवार के लोग

वहीं मृतक प्रताप महली के पिता सीताराम महली ने बताया कि अपराधी बेख़ौफ होकर घूम रहा है. जिसके कारण परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. मृतक महिला के परिजनों ने थाना प्रभारी से न्याय का गुहार लगाई है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी ऋषिकांत ने मृतक के पिता की बात को गंम्भीरता से लेते हुए कहा घटना में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिस कदम उठा रही है, और जल्द ही न्याय मिलेगा. पीड़ित परिवार को आस्वस्त कराते हुए कहा इस घटना में जाचोपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

Tags:Murder case lohardagalohardaga murder casedouble murder lohardagajharkhand policelohardaga policethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.