✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा : शहर में बाइक चोरों से परेशान लोग, पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:54:22 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा में बाइक चोर गिरोह का आतंक बढ़ गया है. इन अपराधियों ने लोगों के नाम में दम कर रखा था. लोग पब्लिक प्लेस पर गाड़ी लगाने से डरने लगे थे. शहर में हो रहे इस घटना से पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है. पुलिस काफी दिनों ने इन लोगों की तलाश में थी. अब आखिरकार पुलिस ने  घटना को अंज़ाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन चोरों को पकड़ा है.

मामले में एसपी हरीश बिन जमां ने बताया की सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों से ये गिरोह बाइक चोरी की घटना को अंज़ाम दिया करते थे. वहीं पुलिस को सदर थाना क्षेत्र के जुरिया निवासी किताबुल अंसारी के द्वारा बाइक चोरी और उसे बेचने की बात सामने आई.  पुलिस ने आरोपी के घर में छापामारी कर चोरी का बाइक बरामद किया. साथ ही आरोपी किताबुल अंसारी की निशानदेही पर रांची के मांडर थाना क्षेत्र के फुसराटांड निवासी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया.

अन्य कई और समान बरामद

पुलिस ने चोरी के आरोपी से बाइक अलावे मोबाइल पर पहने हुए कपड़े को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने कहा की फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी चल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. ऐसे में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस को ये बड़ी उपलब्धि मिली है. ये खबर सुनते ही लोगों को भी एक राहत मिली है.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन 

Tags:Lohardagalohardaga policelohardaga newsjharkhand policejharkhand updatethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.