✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा:भाकपा माओवादी सदस्य आकाश नगेसिया रांची से गिरफ्तार, पढ़ें कैसे सरेंडर के बाद भी रविन्द्र गंझू के दस्ता से जुड़कर करता था काम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:50:14 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी सदस्य आकाश नगेसिया उर्फ समेश्वर नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली को पुलिस ने जेल भेज दिया है. एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि साल 2021 में ही आकाश नगेसिया ने सरेंडर कर दिया था, वहीं  सरेंडर पॉलिसी के तहत पहला किस्त एक लाख रुपया लेने का भी ले लिया था.लेकिन राशि मिलने के बाद चुपचाप रविन्द्र गंझू के दस्ता से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

सरेंडर के बाद संगठन में वापसी करते हुए पांच घटनाओं को अंज़ाम दे चुका है

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सरेंडर के बाद संगठन में वापसी करते हुए पांच घटनाओं को अंज़ाम दे चुका है. पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है, कि सरेंडर के बाद नक्सली सरकारी राशि लेने के बाद कही वापस संगठन में वापसी करने का काम तो नहीं कर रहा है. झारखंड में ये पहला मामला सामने आया है, जब सरेंडर के बाद नक्सली वापस संगठन में लौटकर नक्सली घटनाओं को अंज़ाम दे रहा है.

गोलीकांड, आगजनी, अवैध लेवी वसूली और चोरी के कई मामलों में वांछित था नगेसिया

 वहीं आगे एसपी ने कहा कि गोलीकांड, आगजनी, अवैध लेवी वसूली और चोरी के कई मामलों में नक्सली आकाश नगेसिया वांछित था. पुलिस बाकि सरेंडर कर चुके नक्सलियों पर नजर रख रही हैं, ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके कि और कितने नक्सली सरेंडर के बाद भी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे है.

रिपोर्ट-गौतम लेनिन

Tags:LohardagaCPI Maoist member Akash Nagesia arrested from RanchiCPI Maoist member Akash Nagesia arrestedCPI Maoist member Akash NagesiaCPI Maoist memberafter surrenderhe used to work by joining Ravindra Ganjhu's squadLohardaga police arrested Naxalite from Ranchi stationAkash Nagesia was active in Naxalite work even after surrenderReturning to the organization after surrenderhe has carried out five incidents.Ngesia was wanted in several cases of firingillegal levy collection and theft.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.