☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा: नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद   

लोहरदगा: नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद   

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए आज दूसरे दिन सर्च अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस को बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो जंगल में नक्सलियों के साथ कल हुए भीषण मुठभेड़ के बाद आज चलाए गए सर्च अभियान में एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल, दो 303 राइफल, 1 सेमी ऑटोमेटिक राइफल और 500 से अधिक गोलियां बरामद हुई. साथ ही पुलिस को आईईडी, कोडेक्स वायर, हथियार, कारतूस, नक्सली कागजात, मोबाइल, फोन, दवा, दो पिट्ठू सहित कई नक्सली सामान बरामद हुए.

इस संबंध में एसपी आर रामकुमार ने बताया कि कल नक्सलियों के साथ कोरगो जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए इनामी नक्सली गोविंद बिरिजिया के निशानदेही पर नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक, हथियार और गोलियों का जखीरा पुलिस के द्वारा बरामद करने काम किया गया है. साथ ही आगे भी नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान पेशरार और बगडू थाना क्षेत्र में जारी रखे जाने की उन्होने बात कही.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

Published at:30 Dec 2022 07:28 PM (IST)
Tags:LohardagaBig success for securitysecurity forcesNaxaliteshuge quantity of weapons recoveredgunsslr rifleslohardaga policelohardaga news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.