✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका :खाने में गिरी छिपकिली, परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:02:36 AM

दुमका (DUMKA) : खाना बनाते वक्त एक छोटी सी लापरवाही क्या कुछ कर सकती हैं इसका एक जीता जागता उद्धरण दुमका में देखने को मिला. दुमका जिला के सदर प्रखंड के लहडंगी गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक परिवार के 6 सदस्य खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हो गए. बेहोश होने वालों में प्रेमशीला किस्कु और उसके 5 बच्चे शामिल थे. गांव के पीडीएस दुकानदार मेरी मुर्मू द्वारा इसकी सूचना बीडीओ को दी गयी. सूचना मिलते ही बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के साथ गांव पहुचे. गांव पहुचने पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि खाना में मृत छिपकिली गिरा हुआ था. डॉक्टर ने सभी का स्वास्थ्य जांच किया.  सभी को उल्टी कराया गया उसके बाद सभी सदस्यों को होश आया. होश में आने के बाद सभी को एम्बुलेंस की मदद से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है.  सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. बीडीओ और डॉक्टर द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि खाना और पानी को ढक कर रखें. बासी भोजन या दूषित भोजन ना करें.  

जहरीली होती है छिपकली

छिपकली जहरीली होती है. अगर ये खाने-पीने की चीजों में गिर गई तो जहर फैल जाता है. ऐसे में उस खाने का सेवन करने वालों को उल्टी, पेट दर्द, शरीर में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं. अगर खाने की मात्रा कम हो, तो जहर का असर ज्यादा होता है, जिसके सेवन से जान तक जा सकती है. ऐसे में जरूरी हैं कि खाना बनाते वक्त नजर चौकन्नी रखें और खाने की चीजों को हमेशा ढककर रखें.

Tags:Lizard fell in foodLizard6 family members deterioratedDUMKAJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.