✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में नए अंदाज में शराब की जा रही थी शराब की तस्करी, जब ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त तो खुल गई पोल, शराब की खेप देख उड़े पुलिस के होश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:55:55 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): झारखंड में शराब तस्करो द्वारा नित्य नए नए तरीके से शराब तस्करी  किया जा रहा है. इसकी बानगी सोमवार शाम को गिरिडीह में देखा गया. जब एक धान की भूसी लोड ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया. पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचने पर स्प्रिट की महक पड़ी. पुलिस द्वारा ट्रक की जांच की गई, तो करीब 50 लाख रुपए का ब्रांडेड कंपनी के शराब से भरे पेटियों भूसी के भीतर पड़े मिले. एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह के डुमरी रोड स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप एक अज्ञात ट्रक हादसे का शिकार हुआ है, और ट्रक से तेज गंध आ रही है.

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में मधुबन थाना पुलिस ने धावाटांड़ के समीप हादसे का शिकार हुए ट्रक के पास पहुंचे, तो देखा की ट्रक में भूसा लोड था. इस दौरान ट्रक में करीब 50 लाख का एक हजार 219 पेटी रॉयल सन ग्रीन गोल्ड कंपनी की पेटी लोड था. इस दौरान मधुबन थाना पुलिस ने जब गिनती किया, तो एक हजार 219 पेटी में 16 हजार इसी कम्पनी के अवैध शराब के अलग अलग साइज के बॉटल लोड मिले.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

इस ट्रक में 45 दूसरे बोरे में इसी कम्पनी के 6 सौ के करीब शराब के बोतल लोड था. जिसे जब्त कर लिया गया. हालांकि हादसे का शिकार हुए ट्रक में कोई ड्राइवर नहीं मिला. लिहाजा, अब ट्रक नंबर यूपी 20 AT 1840 के जरिए शराब और ट्रक मालिक को दबोचने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:LiquorLiquor smugglingtruck accidenttrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.