☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद से बिहार नहीं जा सकी शराब, देखिये उत्पाद विभाग को कैसे मिली बड़ी सफलता 

धनबाद से बिहार नहीं जा सकी शराब, देखिये उत्पाद विभाग को कैसे मिली बड़ी सफलता 

धनबाद(DHANBAD): होली आ रही है, होली के नाम पर कोयलांचल में ढेरों खेल होंगे.  शराब की नदियां बहेगी. अवैध शराब का भंडारण शुरू हो गया है. देसी शराब भी जुलाई जाएगी, मिलावटी शराब भी बेची जाएगी. हर साल होली में अधिक मुनाफा कमाने  के लिए शराब का कोयलांचल में बड़े पैमाने पर भंडारण होता है.आम दिनों में भी शराब की दुकानों पर भीड़ जुटती है. होली में तो शराब के शौकीन विशेष तैयारी  करेंगे. धंधेबाज भी पीछे नहीं रहेंगे.  धनबाद के गोविंदपुर से उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. बरामद शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी. 

गोविंदपुर में एक घर से बरामद हुई शराब की बड़ी खेप 

गोविंदपुर में एक घर में शराब स्टॉक की गई थी.   यह शराब अवैध बताई जा रही है.  साथ ही  मिलावटी भी होने की संभावना जताई जा रही है. शराब की कीमत तीन लाख से अधिक बताई गई है.  झारखंड से सटे  बिहार में तो कहने को शराबबंदी है लेकिन वहां भी शराब पीकर मरने की घटनाएं लगातार हो रही है.  झारखंड से बिहार के कई जिले सटे हुए हैं, इस वजह से भी झारखंड और खासकर कोयलांचल से शराब की खेप  बिहार भेजी जाती है. महंगी-महंगी गाड़ियों में कोयलांचल से शराब की तस्करी होती है.  कोयलांचल के अन्य इलाकों में भी अवैध शराब की बिक्री होती है.  अभी स्टील गेट बाजार में जो आग लगी  थी, उसमें भी दुकानदारों का आरोप था कि बगल के होटल में अवैध शराब की बिक्री होती है और वही से असामाजिक तत्व निकलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Published at:25 Feb 2023 06:22 PM (IST)
Tags:jharkhandLiquor could not go from Dhanbad to Bihardhanbad
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.