गढ़वा(GARHWA): विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सखुवाहा टोला में मवेशी चरा रहे एक युवक की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. युवक की मौत के बाद गाँव में मातम का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मृतक कर घर पर पहुंच कर संतवाना दे रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया है.
बता दें कि सखुवाहा टोला के गणेश शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा दोपहर में गाँव के ही खेत में मवेशी चरा रहे थे. अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तड़क गरज के साथ वर्षा होने लागी. वर्षा होते ही मृतक संजय भंडार में जा कर छुप गए. लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था. जहां वह छुपे वहीं पर बिजली गिर गई. जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
रिपोर्ट: एके द्विवेदी, विशुनपुरा,गढ़वा
