✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में हल्की बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, कल लू का अलर्ट

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 6:40:55 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को शाम होते-होते बड़ी राहत मिली. शाम करीब 4 बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते मौसम बदल गया. तेज हवा के साथ गर्जन और वज्रपात शुरू हुआ, जिसके बाद हल्की बारिश भी हुई.  बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोग इस बारिश का आनंद लेते नजर आए. इससे पहले दिन में स्थिति काफी मुश्किल थी. तेज धूप और लू जैसी हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना भी कठिन हो गया था. लेकिन शाम की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया और लोगों ने राहत की सांस ली. 

42 डिग्री के पार गया अधिकतम तापमान
शहर में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 45 के पार जा सकता है. 

अगले 2 दिन लू का येलो अलर्ट
शहर में 21 अप्रैल को लू चलने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 22 अप्रैल को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लू को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है. अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. अगले 4 दिनों तक इसमें बड़ा बदलाव होने की संभवना नहीं है. 

 

Tags:jamshedpur weathertoday weather jamshedpurweather jamshedpur jharkhandjamshedpur wetherweatherranchi weatherdhanbad weatherjharkhand weatherdumka weathergiridih weatherweather deogharjharkhand weather newsweather tomorrowjharkhand weather todayweather ranchi jharkhandweather hazaribaghweather dhanbad jharkhandjamshedpurjamshedpur temperaturewelcome to jamshedpuraccuweather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.