☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध उत्खनन के दौरान चट्टान गिरने से एक की मौ"त, शव लेकर भागे गए ग्रामीण

अवैध उत्खनन के दौरान चट्टान गिरने से एक की मौ"त, शव लेकर भागे गए ग्रामीण

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के बाघमारा में शुक्रवार की सुबह अवैध उत्खनन में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  मौत भी ऐसी की उसके चिथड़े चिथड़े  उड़ गए. कई लोग भाग्यशाली निकले जो  हादसे में  बच गए.  घटना बाघमारा और खरीखरी ओ पी  के सीमा क्षेत्र की है.  घटनास्थल पर  जहां-तहां खून के छींटे भी दिखाई दे रहे है.  अगल-बगल के इलाकों में कोयले से भरी और खाली बोरिया, टोकरी, गैलन में भरा पानी आदि  इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अवैध उत्खनन यहां रुका नहीं था.  मारे गए व्यक्ति की पहचान दशरथ रवानी के रूप में की गई है.

 दर्जनों लोग कर रहे थे अवैध उत्खनन

यह घटना सुबह 8:00 बजे  हुई.  जानकारों के अनुसार अनुसार ब्लॉक  दो उत्खनन परियोजना में दर्जनों लोग अवैध उत्खनन के काम में लगे थे.  इसी बीच ऊपर से एक बड़ा चट्टान गिर पड़ा ,जिसके नीचे दबने से दशरथ रवानी की मौत हो गई.  घटना होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.  पूरे इलाके में यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और आसपास के कई गांव के लोग भी वहां  पहुंच गए.  पुलिस कार्रवाई के भय से लोग लाश को लेकर भाग गए. 

रिपोर्ट : प्रकाश,धनबाद   

Published at:05 Aug 2022 05:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.