✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग सहित 3 को उम्र कैद की सजा, जानिए कहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:58:02 AM

रांची(RANCHI) - रांची के सिविल कोर्ट ने एक ऐसी सजा सुनाई है जिसमें अपराध करने वाले को जीवन के अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा.

जानिए क्या मिली है कोर्ट से सजा

एक नाबालिग को अगवा कर  सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3  को कोर्ट ने सज़ा सुनाई है. इस मामले में दोषी करार विजय रजवार और प्रेम कुमार को उम्र कैद  की सजा हुई है. इन दोनों को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा.कोर्ट ने वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है.पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने यह सजा सुनाई है.

जानिए कहां का है यह मामला

घटना 11 अगस्त, 2020 की है.यह सामूहिक दुष्कर्म की घटना है. एक नाबालिग पीड़िता से आरोपी  विजय की जान पहचान थी.नाबालिग पीड़िता को धोखे से  आरोपी विजय ने फोन कर बिरसा चौक बुलाया और जबरन स्कूटी में बैठकर आरोपियों ने पोखर टोली स्तिथ के एक सुनसान जगह ले गया.जहां जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया.विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को  बिरसा चौक पर छोड़ दिया.नाबालिग पीड़िता ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ  कांड संख्या 211/2020 के तहत डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया. उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में आया था.

Tags:JharkhandRanchirape caseRape case in ranchiCrime newsJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.