धनबाद(DHANBAD): एलआईसी धनबाद के अभि कर्ताओं ने आज आईआरडीए की मनमानी के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. अभिकर्ताओं की मांग है कि आईआरडीए अभिकर्ताओं को खत्म करने की जो नीति ला रही है, उसे वापस ले. पॉलिसी होल्डर का बोनस बढ़ाया जाए, लोन पर इंटरेस्ट कम किया जाए, एलआईसी पॉलिसी को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए, ग्रुप इंश्योरेंस का पैसा कम किया जाए, पीएफ पेंशन लागू किया जाए. इस मौके पर अध्यक्ष बिनोद ठाकुर, सचिव दिनेश उपाध्याय, उप सचिव जयलाल प्रसाद ,उपाध्यक्ष विशाल जैन ,धीरज शर्मा, प्रमोद कुमार, अमर महतो, विजय कुमार, कमलेश सिंह , तिमिर दत्ता, रामबृक्ष प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
एलआईसी एजेंटों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

Published at:15 Jul 2022 05:53 PM (IST)
Tags:News