✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश से मुरझाए खेत, सिर्फ राजधानी लबालब

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:03:32 AM

रांची (RANCHI): राजधानी में इधर दो दिनों से बारिश ने जहां जन-जीवन को प्रभावित किया, वहीं राज्य में अपेक्षित वर्षा के नहीं होने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं. क्योंकि अबतक सूबे में सामान्य से 36 फीसदी बारिश कम हुई है. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में 01 जून से अबतक के वर्षा के आंकड़े बताते हैं कि सामान्य वर्षा 678.3 मिमी की जगह राज्य में अब तक 432.9 मिमी बारिश ही हुई है जो सामान्य से 36 प्रतिशत कम है.

22 जिलों में बारिश का इंतजार

रांची के आसपास जलथल भले दिखाई दे रहा है, लेकिन करीब 22 जिलों में आज भी किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं. आपको बताते हैं कि किन-किन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. पाकुड़ में सामान्य से 72 प्रतिशत कम, साहिबगंज में 67 प्रतिशत कम, जामताड़ा में 66 प्रतिशत कम, गोड्डा में 68 प्रतिशत कम, गढ़वा में 56 प्रतिशत कम, चतरा में 60 प्रतिशत कम, देवघर में 55 प्रतिशत कम, दुमका में 50 प्रतिशत कम, पलामू में सामान्य से 52 प्रतिशत कम, गिरिडीह में 43 प्रतिशत कम, हजारीबाग में 43 प्रतिशत कम, कोडरमा में 46 प्रतिशत कम, लातेहार में 45 प्रतिशत कम, लोहरदगा में 45 प्रतिशत कम, धनबाद में 41 प्रतिशत कम, गुमला में 36 प्रतिशत कम,  रामगढ़ में 31 प्रतिशत कम, बोकारो में 30 प्रतिशत कम, बारिश रिकार्ड की गई है। सिर्फ खूंटी में 23 प्रतिशत कम, रांची में 23 प्रतिशत कम, सरायकेला खरसावां में सामान्य से 22 प्रतिशत कम के अलावा पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 2 प्रतिशत कम, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 1 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.

इन जगहों पर वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान को मानें तो कुछ जिलों में अभी वर्षा हो सकती है. इनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, मध्य यानी रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिला शामिल है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.