✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : आदित्यपुर आरसीबी प्लांट 1 में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:25:27 AM

आदित्यपुर (ADITYAPUR): सरायकेला जिला के आदित्यपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड के प्लाट संख्या 1 में एक तेंदुआ प्लांट के भीतर घूमता हुआ पाया गया है.  जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया है.

रेस्क्यू में जुटी वन विभाग

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्लांट बंद होने के चलते काफी कम संख्या में कर्मचारी और मजदूर प्लांट में मौजूद थे. इस बीच सुबह 9:29 पर प्लांट में एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद एक कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ. बाद में इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी गई है, मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें पाया गया कि एक तेंदुआ कंपनी के अंदर है. घटना के बाद वन विभाग को सूचित किया गया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई है.

पहली बार किसी कंपनी में देखा गया तेंदुआ

इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी की अधिकारी जया सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुआ देखा गया है और वन विभाग रेस्क्यू करने में जुटा है. आदित्यपुर एवं गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार किसी कंपनी के भीतर तेंदुए को देखा गया है. इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जबकि यह घटना पूरे औद्योगिक क्षेत्र समेत आदित्यपुर में जंगल के आग की तरह फैल गई है. फिलहाल वन विभाग के अधिकारी मौके पर तैनात हैं.

रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandlive newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newslatest newsbreaking newsjharkhand latest newsLeopard entered Adityapur RCB Plant 1created commotion in the plantforest department team engaged in rescue.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.