✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में विधिक सशक्तिकरण शिविर : 3.54 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:19:44 PM

धनबाद(DHANBAD) : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार एवं  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर एक दिवसीय विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन  रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में किया गया. गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित मेगा एंपावरमेंट कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रशासनिक निष्क्रियता के प्रतिहित प्रहरी के रूप में कार्य करती है. सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंचाई जा सके, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है. अवर न्यायाधीश श्वेता कुमारी ने कहा कि दूर-सुदूर ग्रामीण इलाकों में रह रहे आम जनता त्वरित न्याय कैसे प्राप्त करें, इस पर लोगों  को जागरूक करने के लिए डालसा इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम करता  रहा है. लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से धनबाद जिले के सभी गांव तक डालसा द्वारा गठित टीम के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य  है ,जिससे कि जिले के दूर-सुदूर इलाकों में रह रहे ग्रामीण जनता तक  सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रक्रिया को पहुंचाया जा सके.  

सभी प्रखंडों में लगाया गया शिविर 

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि जिले के सभी 10 प्रखंडों गोविंदपुर, निरसा, धनबाद प्रखंड कार्यालय ,कलियासोल ,इग्यार कुंड ,बाघमारा, बलियापुर, टुंडी पूर्वी, टुंडी, तोपचांची प्रखंड कार्यालय में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन हुआ. जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर अवर न्यायाधीश श्वेता कुमारी, एंजेलिना जॉन, संतोषनी मुर्मू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडे, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवानी शर्मा, विवेक राज ,सुरेश उरांव, एम .पी लकड़ा समेत समेत लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर,नीरज गोयल, शैलेन्द्र झा ,नीरज गोयल समेत सभी विभागों के पदाधिकारी लीगल और डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता और लाभुक शामिल हुए. धनबाद प्रखंड कार्यालय में  प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी द्वारा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क विधिक सहायता  के बारे में बताया गया एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से लोगों को दिया गया. उन्होंने बताया कि रविवार को विभिन्न ब्लॉकों में अवर न्यायाधीश,अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों  के नेतृत्व में ऑन स्पोर्ट 39 हजार 987 लाभुकों के बीच 3 करोड 54 लाख 74 हजार 730 रूपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.  

शिविर में  लोगो को मिली यह सुविधाएं 

शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, लाभुकों को पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन,  दिव्यांग पेंशन, श्रमिकों को ई- श्रम कार्ड,  श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग की तरफ से पैंट - शर्ट साड़ी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, ब्लाइंड स्टिक, सावित्रीबाई फुले योजना, इंदिरा आवास, केसीसी लोन,जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  चेक का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीडीओ पल्लवी सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, जयप्रकाश नारायण, मधु कुमारी, इंद्र लाल ओहवार ,शैलेंद्र कुमार चौरसिया, जहीर आलम, परमेश्वर रजवार, सुषमा आनंद, अमृतासिंह,डालसा की टीम अरुण कुमार,सौरभ सरकार, विधिक स्वयंसेवक राजेश सिंह, हेमराज चौहान, डिपेंटी गुप्ता, ओम प्रकाश दास ,पंकज वर्मा , निमाई प्रमाणिक, , दिनेश महतो, सहदेव महतो, प्रदीप चक्रवर्ती,इजाज अहमद चंदन कुमार,अजीत दास,अबुल कलाम,उत्तम मंडल, अनामिका सिंह, प्राणनाथ,गीता कुमारी, पवन, मानिक दूबे उप प्रमुख मनीष सिंह मुखिया चक्रधर महतो,पंचायत समिति सदस्य रखाल दास ,लक्ष्मी देवी उप मुखिया सीता देवी एवं जिले के समस्त  प्रखंडों के कर्मचारी गण एवं दूर सुदूर ग्रामीण इलाकों से आए ग्रामीण जनता का योगदान रहा. 

Tags:DhanbadShiwirAdhikarDistributionSarkaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.