✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 विधिक सशक्तिकरण शिविर: तीन करोड 54 लाख से अधिक की परिसंपत्तियों का किया गया वितरण,पढ़िए क्या है शिविर का उद्देश्य !!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:58:55 AM

धनबाद(DHANBAD) |  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेन्द्र कुमार  तिवारी के निर्देश पर  एक दिवसीय विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन  रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में किया गया.  निरसा प्रखंड कार्यालय में आयोजित मेगा एंपावरमेंट कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए  अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजित पांडे  ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रशासनिक निष्क्रियता के प्रतिहित प्रहरी के रूप में कार्य करता है. सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंचाई जा सके, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है.  पूर्वी टुंडी में आयोजित शिविर में संबोधित करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार ने कहा कि    दूर - सुदूर ग्रामीण इलाकों में रह रहे  आम जनता  त्वरित न्याय  कैसे प्राप्त करें, इस पर लोगों  को जागरूक करने के लिए डालसा इस तरह का  जागरुकता कार्यक्रम करता  रहा है.   लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने  कहा कि  विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से धनबाद जिले के सभी गांव तक डालसा द्वारा गठित टीम के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य  है ,जिससे कि जिले के दूर-सुदूर इलाकों में रह रहे ग्रामीण जनता तक  सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रक्रिया को पहुंचाया जा सके.  

धनबाद के दस प्रखंडों में लगा शिविर 
  
वहीं  मीडिया से बात करते हुए अवर न्यायाधीश डालसा के सचिव  मयंक तुषार टोपनो  ने कहा कि जिले के सभी 10 प्रखंडों गोविंदपुर, निरसा, धनबाद प्रखंड कार्यालय ,कलियासोल ,इग्यार कुंड ,बाघमारा ,बलियापुर टुंडी पूर्वी, टुंडी, तोपचांची प्रखंड कार्यालय में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार तिवारी  के निर्देश पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडे, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज, ऋषि कुमार, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, अनामिका कच्छप ,सुरेश उरांव ,शिवानी शर्मा अपेक्षा, साकिया कौसर ,सृष्टि घई  समेत लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर,नीरज गोयल, सुमन पाठक, शैलेन्द्र झा ,नीरज गोयल , मुस्कान चोपड़ा समेत सभी विभागों के पदाधिकारी डालसा के पैनल के  अधिवक्ता और लाभुक शामिल हुए. 

ज़िले के सभी प्रखंडों में लगाया गया शिविर 

 धनबाद प्रखंड कार्यालय में प्रभारी   प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी , न्यायिक पदाधिकारी द्वारा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क विधिक सहायता  के बारे में बताया गया एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से लोगों को दिया गया.    उन्होंने बताया कि रविवार को  विभिन्न ब्लॉकों में अवर न्यायाधीश,अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों  के नेतृत्व में ऑन स्पोर्ट 39 हजार 987 लाभुकों के बीच 3 करोड 54 लाख 74 हजार 730 रूपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.  शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर ,  लाभुकों को पीएम आवास योजना , वृद्धा पेंशन ,  दिव्यांग पेंशन ,श्रमिकों को ई- श्रम कार्ड ,  श्रमिकों को  मनरेगा जॉब कार्ड ,  श्रम विभाग की तरफ से पैंट - शर्ट साड़ी   वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, ब्लाइंड स्टिक, सावित्रीबाई फुले योजना, इंदिरा आवास, केसीसी लोन , जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  चेक का वितरण किया गया.
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिला लोगो का सहयोग 
 
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ब्लॉकों के बीडीओ, थाना प्रभारी, डालसा की टीम अरुण कुमार , सौरभ सरकार, अनुराग  पांडे,  विधिक स्वयंसेवक राजेश सिंह , हेमराज चौहान, डिपेंटी गुप्ता,   ओम प्रकाश दास ,पंकज वर्मा , निमाई प्रमाणिक, , दिनेश महतो, सहदेव महतो,हेमराज चौहान ,माणिक कुमार दुबे ,रूपा कुमारी ,पंकज कुमार वर्मा, श्याम झा, अशोक कुमार पाठक ,सविता कुमारी ,पूजा झा, उत्तम मंडल ,अजीत कुमार दास ,निमाई प्रमाणिक ,सुबीर कुमार गुरु ,भोलानाथ धीवर, अब्दुल कलाम ,ज्योतिनंदन सिंह ,दिनेश महतो ,मोनू कुमार यादव, चंदन कुमार, एजाज अहमद ,संतोष कुमार सिंह ,आनंद चक्रवर्ती ,जगदीप रजक ,पवन दे ,गौरव कुमार, ओम प्रकाश दास ,रेबोती मरांडी ,सहदेव महतो, संध्या देवी, लक्ष्मी कुमारी, रूपेश कुमार ,राखी घोष, शाहिस्ता अंजुम, कविता कुमारी ,चिरंजीत तिवारी ,पूनम हेमरम, फूलचंद महतो, सुभाष चंद्र महतो ,जयप्रकाश ,लक्ष्मी कुमारी ,विनय कुमार, भोलानाथ धीभर ,निताई कर्मकार ,सपन मरांडी, सीता कुमारी ,परमेश्वर हांड़ी, संदीप कुमार, राहुल कुमार महतो, अजय कुमार साव ,अशोक कुमार गुप्ता ,राजू वर्मन, विशाल कुमार यादव ,अदिति वर्मा ,संदीप कुमार मिश्रा, सूरज मुर्मू, सपना, रमेश किस्कु ,संजय कुमार मंडल, भागीरथ महतो, सुनीत कुमार, बिक्रम, अमित कुमार दान ,उप प्रमुख , मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य  , उप मुखिया  ,एवं जिले के समस्त  प्रखंडों के कर्मचारी गण  एवं दूर सुदूर ग्रामीण इलाकों से आए ग्रामीण जनता का योगदान रहा. 

Tags:DhanbadShiwirParismpatiAll BlocksDistribution

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.