✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: "गद्दी छोड़ो कि जनता आती है" का नारा देने वाले लोकनायक की मनाई गई जयंती

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:27:57 AM

धनबाद(DHANBAD): "गद्दी छोड़ो कि जनता आती है" का नारा देने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज 120वीं जयंती कोयलांचल में मनाई गई. इस दौरान जेपी आंदोलन के आंदोलनकारी रहे उनके अनुयायी सहित काफी संख्या में लोग जुटे. प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयप्रकाश नारायण को याद किया. लोकनायक स्मारक समिति के सचिव लाला वर्मा ने कहा कि देश में आजादी के बाद दूसरी बार व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लोक नायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में शुरू हुई थी.  बिहार से शुरू हुआ इस आंदोलन ने देखते-देखते ही जोर पकड़ लिया था. 

और यह बन गया देश भर का आंदोलन
 
यह देश भर का आंदोलन बन गया. इस आंदोलन का परिणाम हुआ कि 1977 में इंदिरा गांधी को अपनी सरकार गवानी पड़ी और जनता दल के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी. लेकिन लोक नारायण जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति का सपना आज भी पूरा नहीं हो पाया है. सत्ता तो बदल गई लेकिन व्यवस्था नहीं बदली. आपको बता दें कि धनबाद में जेपी आंदोलन के कई आंदोलनकारी हैं, समय-समय पर वह एक जगह जुटते भी हैं और वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा भी करते है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.