रांची(RANCHI):शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें याद कर रो पड़ रहे हैं. झारखंड में अपनी एक अलग पहचन रखने वाले टाइगर जगरनाथ महतो को आम से खास सभी उन्हें याद कर रहे हैं. उनके निधन के बाद राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है. झारखंड के तमाम नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है. राज्य के सभी लोग आज बोल रहे कहां चले गए जगरनाथ दा.
झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने जताया शोक
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने भी उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि आज एक चमकता सितारा झारखंड की राजनीति से चला गया. हेमंत कैबिनेट में जगरनाथ महतो कई ऐसे प्रस्ताव को लेकर आए जो झारखंड के लोगों की लंबे समय से डिमांड थी.जगरनाथ महतो के निधन से पूरा कांग्रेस परिवार दुखी है. ईश्वर से कामना करते हैं कि उन्हें अपने चरण में जगह दे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने यह कहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जगरनाथ महतो भले ही दूसरे दल में थे लेकिन सभी दल के लोगों के साथ मिल कर काम करते थे. अलग दल में होने के बावजूद समाज के प्रति समर्पण के भाव से वह काम करते थे. जगरनाथ महतो उनके अच्छे मित्र थे. उनके निधन की खबर जब से सुनी है मन भारी हो गया. जगरनाथ महतो की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.उनके परिवार के साथ पूरी भाजपा खड़ी है.
झारखंड ने खोया एक कद्दावर नेता: राजेश ठाकुर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज हमने झारखंड का एक कद्दावर नेता को खो दिया है. गरीब गुरबों की आवाज बन कर हमेशा वह उनके हित में काम करते थे. जगरनाथ महतो अपने आप में एक पूरी संस्था थे. उन्होंने झारखंड के पारा शिक्षकों की मांग हो या स्कूली शिक्षा हमेशा सभी को बेहतर करने में लगे रहे. उनके चले जाने से पूरा राज्य रो रहा है. उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.
हमेशा चाहा राज्य का भला: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आज एक लंबे संघर्ष के जीवन का आज अंत हो गया. जगरनाथ दा बीमार होने के बाद भी लोगों के बारे में सोचते थे.जगरनाथ महतो एक आंदोलनकारी से लेकर मंत्री तक का सफर काफी बढ़िया रहा. लंबे राजनीति सफर में उन्होंने हमेशा राज्य के बारे में बात की. उनके चले जाने से राज्य को एक बड़ी क्षति हुई जो काभी पूरी नहीं हो पाएगी.
