☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में आम परेशानियों पर नेता तो चुप लेकिन कारोबारी मुखर, बातें अब पीएमओ तक जाएंगी 

धनबाद में आम परेशानियों पर नेता तो चुप लेकिन कारोबारी मुखर, बातें अब पीएमओ तक जाएंगी 

धनबाद(DHANBAD): बैक मोड़ चैम्बर की कार्यकारिणी की बैठक आज अध्यक्ष प्रभात सरोलिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिजली, पानी, होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी, ट्रेड लाइसेंस, वाटर हार्वेस्टिंग सहित अनेक मुद्दों पर विचार किया गया. सरकार के एकतरफा फैसले पर आक्रोश व्यक्त किया गया. बैठक में निर्णय हुआ कि बिजली विभाग के जोराफाटक सब स्टेशन में सबसे ज्यादा बिजली कट और लोड सेडिंग की जा रही है. इसके लिए नए जीएम हरेंद्र कुमार से मुलाकात कर इसका समाधान का प्रयास होगा. बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी एवं सब्सिडी बंद करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को एक पत्र उपायुक्त के माध्यम से भेजा जाएगा.   

इन विषयों पर निदान का होगा प्रयास 

होल्डिंग टैक्स में जो बढ़ोतरी की गई है, उससे पुराने भुगतान किए हुए नागरिकों से भी मसलन 2017 से टैक्स क्यों मांगा जा रहा है?  रेन हार्वेस्टिंग दशकों पुरानी बिल्डिंग में कैसे किया जाए और इसका क्या उपाय है. निगम का क्या उद्देश्य है, पेनल्टी या रेन हार्वेस्ट की जागरूकता का. उपरोक्त विषय पर नगर आयुक्त से मुलाकात कर इसके निदान की दिशा में प्रयास होगा.  

पीएमओ को भेजे जाएंगे 5,000 पोस्टकार्ड 

एयरपोर्ट पर उडयन मंत्रालय की धनबाद के प्रति उदासीनता और भेदभाव के विरोध में बैंक मोड़ चैम्बर पुनः इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसके प्रथम चरण में पुनः 5,000 पोस्ट कार्ड अभियान व्यापारियों द्वारा पीएमओ में भेजा जाएगा. दूसरे चरण में पूरे क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस बैनर को भी पीएमओ भेजा जाएगा. चैंबर के नियम के तहत सितंबर के अंत तक आम सभा बुला कर नये पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा. बैठक में अध्यक्ष प्रभात सरोलिया ,महासचिव प्रमोद गोयल ,कोषाध्यक्ष एस के चक्रवर्ती, प्रशासन प्रभारी लोकेश अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी, सुशील नारनोली, सुरेश अग्रवाल, राजेश टंडन, बलबीर सिंह, राजपाल निगम, प्रभारी सुशील सांवरिया, प्रेम गंगेसरिया, नरेश खेरिया, नितिन पटेल, बजरंग अग्रवाल, प्रवीण पसारी, रोहित लिकमानिया, जितेंद्र सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

Published at:29 Jul 2022 07:18 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.