✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पेट्रोल कांड : दोनों आरोपी शाहरूख और नईम का केस नहीं लडेंगे वकील , अधिवक्ता संघ का फैसला

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:50:20 PM

दुमका ( DUMKA) - दुमका के चर्चित पेट्रोल कांड मामले में मृतका की मौत के बाद मृतका को न्याय दिलाने के उद्देश्य से दुमका ही नहीं पूरे देश में आंदोलन जारी है.  सभी एक स्वर से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. इस मांग के साथ विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल के लोग अपने अपने स्तर से आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में दुमका जिला अधिवक्ता संघ की आपात बैठक कोर्ट परिसर स्थित संघ भवन में सम्पन्न हुई . बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि पेट्रोल कांड के दोनों आरोपियों शाहरुख और नईम का केस  दुमका कोर्ट के कोई भी वकील नहीं लड़ेंगे. बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए संघ के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध माना और इस मामले के दोनों आरोपियों का केस नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. इस बाबत कल से जिले के सभी अधिवक्ताओं को जानकारी देते हुए हस्ताक्षर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ एक ही है कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बुद्धिजीवी वर्ग की श्रेणी में माना जाता है तो समाज के प्रति उनका भी कुछ दायित्व  बनता है

जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में फैसला

दुमका जिला अधिवक्ता संघ ने दुमका की एक बेटी की पेट्रोल छिड़ककर कर निर्मम हत्या किये जाने की दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा करने के साथ गिरफ्तार आरोपी का केश नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर झा, महासचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सोमनाथ डे, कोषाध्यक्ष विमलेंदु कुमार कार्यकारिणी समिति सदस्य राजकुमार गुप्ता, विभूति भूषण झा, प्रवीर कुमार दूबे, त्रिपुरारी कुमार,सामंत सहाय,रेखा प्रसाद,वीणा सिंह,धनंजय कुमार झा और प्रदीप साह शामिल हुए। बाद में महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर घटना की तीव्र निन्दा की गयी तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुमका की एक नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या मामले के आरोपियों का केश संघ के सदस्य कोई भी अधिवक्ता नहीं लेंगे और न ही उसके केश में कोई पैरवी करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में तीन सितंबर को दिन के तीन बजे शोक सभा कर पेट्रोल कांड की शिकार दुमका की बेटी को श्रद्धांजलि दी जायेगी।
 

क्या है पूरा मामला 

हम आपको बता दें कि 23 अगस्त को दुमका नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने सोई हुई अवस्था में एक नाबालिग के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर स्थिति में परिजन उसे लेकर फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. 27 अगस्त की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पेट्रोल कांड की पीड़िता की मौत के बाद पूरे देश में आंदोलन का दौर जारी है और सभी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.