✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में अधिवक्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन,नही थम रहा अधिवक्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 9:27:30 PM

धनबाद : बार एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है. सदर अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग रास्ते में दीवाल दिए जाने के बाद से करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा है. बार एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग आमने सामने आ गये है. दोनों पक्षों में पत्थरबाजी की भी घटना हो चुकी है. वहीं सोमवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जिससे शहर की यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित रही.

अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया

बार एसोसिएशन धनबाद और स्वास्थ्य विभाग के बीच जारी आंदोलन के तहत आज अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान आंदोलनकारी अधिवक्ताओं ने सड़क जाम किया और उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एसएसपी प्रभात कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं कुछ जगहों पर वाहन चालकों के साथ बदसलूकी की भी बात सामने आई है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित की.

पार्किंग का रास्ता नही मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने इस संबंध में कहा कि जब तक अधिवक्ताओं को पार्किंग का रास्ता नही मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. अधिवक्ताओं की मांग जायज है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से निवेदन करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि भी अधिवक्ताओं की माँग को लेकर पहल करे. वहीं धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस बाबत कहा है कि प्रशासन की ओर से आंदोलन खत्म कराने की पूरी कोशिश की जा रही है. बार एसोसिएशन प्रशासन का अभिन्न अंग है. उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन की ओर से विवाद सुलझाने के प्रयास लगातार जारी हैं.

Tags:DHANBADBAR ASOCIATIONSWASTH BIBHAGPRADARSHAN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.