✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच रातोंरात दीवार बनने से वकीलों में दिखा आक्रोश, 3 दिन का अल्टीमेटम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:35:52 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा अचानक पक्की दीवार खड़ी किए जाने से वकीलों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. वकीलों ने इस कदम को तानाशाही करार देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई. बैठक के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि सर्वसम्मति से सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. तय समय सीमा के भीतर यदि दीवार नहीं हटाई गई और आवागमन का रास्ता बहाल नहीं हुआ, तो वकील आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के निर्माण से पहले हुई बैठकों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आवागमन के लिए रास्ता देने का आश्वासन दिया था. एसबी सिन्हा भवन से मुख्य सड़क तक आंशिक रास्ता दिया गया, लेकिन अब रातोंरात दीवार खड़ी कर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया, जो पहले किए गए वादों के खिलाफ है.

गौरतलब है कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान यह दीवार खड़ी की गई, जिससे बार एसोसिएशन का अस्पताल परिसर की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता बंद हो गया है.

Tags:dhanbaddhanbad newsdhanabd latest newsdhanbad big newsdhanbad bar associationbar associationbar association newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.