✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वकील की भी जमीन कब्जा करने से पीछे नहीं हैं भू-माफिया, जानिए कहां का है मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:35:42 PM

गोड्डा(GODDA): आपने जरूर पढ़ा या सुना होगा कि वकील या अधिवक्ता कानून के ज्ञाता होते हैं, जिन्हें कानून की हर बारीकियों का पता होता है. वकील न्यायालय में रोजाना अपने मुवक्किलों को कानून के दाव पेंच से जीत और हार दिलाते रहते हैं. लेकिन गोड्डा कोर्ट के एक अधिवक्ता मंटू महतो आज कल भू-माफियाओं के खौफ में जीने को मजबूर है. चलिए जानते है क्या है पूरा मामला है और उनके जमीन पर लगी है किसकी नजर.

मंटू की जमीन पर लगी भू-माफियाओं की नजर

दरअसल, मंटू की एक जमीन नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा देवघर मुख्यमार्ग NH133 के किनारे मुरलीडीह में दो बीघा 16 कट्ठा एक धुर जमीन है. जिसे भू-माफिया हड़पने की जुगाड़ लगा रहे हैं. इस जमीन के बारे में मंटू ने बताया कि इस जमीन को उनके द्वारा भूमि विकास बैंक की नीलामी में 9 हजार रुपये में साल 1987 में खरीदा था और तब से आजतक इस जमीन का राजस्व सरकार को देते आ रहे हैं. बाकायदा इस जमीन का पूरा दस्तावेज जो अनुमंडल कार्यालय गोड्डा से निर्गत हुआ था उनके पास है. लेकिन नीलामी से पूर्व यह जमीन जिसकी हुआ करती थी वो अपनी दबंगई दिखाते हुए इस पर कब्जा करने में लगे हुए हैं.

मंटू अपने माता-पिता के अकेले वारिस हैं और मंटू का एक ही बेटा है

मंटू महतो कहते हैं कि उनकी उम्र 60 के करीब हो गयी है और उनका सिर्फ एक ही बेटा है, जिसका नाजायज फायदा भू-माफिया उठाने की ताक में हैं. जिसका नतीजा ये है कि भू-माफिया जमीन को जबरन घेराबंदी करने की शुरुआत कर चुका है.

ये भी देखें:

जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, जानिए आखिर क्यों छूट जाते हैं ये अपराधी

नगर थाना भी नहीं कर रहा कोई कार्रवाई, मामला SDM कोर्ट में ले जाना पड़ा

मंटू ने कहा कि जब भू-माफिया द्वारा इसी वर्ष जनवरी में जमीन कब्जा करने का प्रयास किया गया था तब नगर थाना को सूचना दी गई थी. तब थाना द्वारा मामले को एसडीएम कार्यालय को अग्रसारित किया गया, जहां से अंचलाधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया. लेकिन आजतक अंचलाधिकारी द्वारा इस जमीन की जांच प्रतिवेदन SDM कार्यालय को नहीं सौंपी गई है. जिसका भी फायदा भू-माफिया उठा रहे हैं और अब दोबारा से भू-माफिया उनकी जमीन पर घेराबंदी करने में लगे हैं.

SDM ने दोबारा अंचलाधिकारी को दिया निर्देश

इस बाबत जब नगर थाना ने कोई सुनवाई नहीं की तो मंटू महतो दोबारा SDM कोर्ट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. इस मामले पर एसडीएम ऋतुराज ने कहा कि मामला न्यायलय में आया है और अंचलाधिकारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. अब मामला जो भी हो लेकिन इस तरह की घटना गोड्डा में आए दिन सामने आते रहती है, जहां एसपीटी एक्ट के बावजूद अपने दबंगई के दम पर जबरन भू-माफिया मजबूर और लाचार लोगों की जमीन हड़पने में लगा रहता है.

रिपोर्ट: अजित कुमार सिंह, गोड्डा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.