✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 धनबाद में जैविक उत्पादित टमाटर कैचप की 28 को होगी लॉन्चिंग 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:01:57 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के इतिहास में 28 जून को एक नया पन्ना लिपिबद्ध होगा.  कोयले की इस नगरी में किंग्स ऑर्गेनिक कंपनी ने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट लॉन्च करने का निर्णय किया है.  यह कंपनी धनबाद के किसानों को समृद्ध करने और उन्हें आर्थिक ताकत देने के लिए लगातार काम कर रही है. आम जन शुद्ध खाकर स्वस्थ रहे, यह कंपनी का उद्देश्य है. कंपनी धनबाद से उत्पादित टमाटर से ही कैचप तैयार करेगी. इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है. 

किसान इस कंपनी से जुड़कर टमाटर की खेती भी कर रहे हैं और अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए कंपनी से करार भी किये हुए है. कंपनी का उद्देश्य है कि लोगों को शुद्ध चीज उपलब्ध कराया जाए, कंपनी का नारा ही है 'शुद्ध खाओ- स्वस्थ रहो.' यह  सोच और लक्ष्य वरीय कांग्रेस नेता सह  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का है.  जन हिताय यह  लक्ष्य अब पूरा होने जा रहा है. यहाँ यह कहना अप्रांसगिक नहीं होगा कि लीक से हटकर सोचना और करना अशोक सिंह की फितरत में शामिल है.  

28 जून को गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन, धोबाटांड़  धनबाद में इसकी लॉन्चिंग होगी.  लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे  झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि होंगे धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर.  इनके अलावा कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुरेश चौधरी ,पूर्व मंत्री व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ,पूर्व मंत्री और विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व विधायक आनंद महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, श्रीमती रेणु  दुदानी, श्रीमती अरुणा भगानिया और निर्मला तुलस्यान उपस्थित रहेंगे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.