✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में SIR की शुरुआत! मतदान केंद्र पर अभी करा ले सत्यापन,नहीं तो कट जाएगा नाम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 4:59:15 PM

रांची(RANCHI): लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष मतदाता सत्यापन और मैपिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है. शनिवार को झारखंड के प्रत्येक जिले में मतदान केंद्र पर “अनमैप्ड (Unmapped) मतदाताओं” की सूची प्रकाशित की गई, जिसके बाद प्रशासन ने आम लोगों से तुरंत अपना नाम जांचने की अपील की है.

प्रशासन का कहना है कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम मतदाता सूची में तो मौजूद है, लेकिन वे सही मतदान केंद्र से मैप नहीं हो पाए हैं. ऐसे मतदाताओं की पहचान कर सूची को अपडेट और व्यवस्थित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों का नाम भी सूची में जरूर जांचें.

यदि किसी मतदाता का नाम “अनमैप्ड” सूची में मिलता है, तो संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन और मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित होने से बचाना है.

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मैपिंग अभियान 23 मई 2026 से शुरू होकर अगले दो सप्ताह तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. लोगों की सुविधा के लिए बीएलओ का संपर्क विवरण भी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित किया जाएगा.

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, और त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम सही मतदान केंद्र से जुड़ा होना जरूरी है, ताकि चुनाव के समय किसी भी मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े.

जिला प्रशासन ने लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज होगा और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा. फिलहाल प्रशासन पूरे अभियान को गंभीरता से चला रहा है और यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.

 

Tags:voter verification campaignnmapped voters listElection Commission voter mappingJharkhand voter list updateelection newsVoter verification drive JharkhandBLO verification campaignlection updateUnmapped voter checking process

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.