✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी अब कांग्रेसियों को गांव में घुसने नहीं देंगे- जानिये लातेहार के ग्रामीणों ने क्यों लिया ऐसा निर्णय

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:27:31 AM

रांची(RANCHI): लातेहार के कई गांवों में आदिवासियों के बीच कांग्रेस और उसके नेता-कार्यकर्ताओं को लेकर गहरा रोष है. इन ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है कि वे अपने गांवों में काग्रेसियों को प्रवेश नहीं करने देंगे, इसके लिए उन्होंने अपने घर की दीवारों पर सूचनाएं भी लिख दी हैं. चलिये अब जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है.

ग्रामीण सहाय उरांव के अनुसार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जानबूझकर आदिवासियों का अपमान किया है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. महिला हैं. उनके लिए जिस प्रकार के शब्द का प्रयोग किया गया, उसका प्रयोग एक आम महिला के लिए भी करना अपराध है. अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस पार्टी निष्कासित नहीं करती तब तक गांव में किसी भी कांग्रेसी के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के कई गांवों में आदिवासी आक्रोशित हैं. जिन्होंने कांग्रेस नेताओं के गांव में प्रवेश पर ही प्रतिबंध लगा दिया है. जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुछ गांवों तथा गारू थाना क्षेत्र के कुछ गांव में भी ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.