✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार: पुलिस की वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, पढें किसकी लापरवाही से घटी घटना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:55:22 AM

लातेहार(LATEHAR): लातेहार जिले मे बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां छिपादोहर थाना क्षेत्र के छिपादोहर-बेतला मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार केड गांव निवासी अवध सिंह की मौत हो गई.वही मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.

इस वजह से हुआ सड़क हादसा

जिस पुलिस के वाहन से मोटरसाइकिल में टक्कर हुई उस वाहन में पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक,छिपादोहर में तैनात एक पुलिसकर्मी और कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी. इस घटना में पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए मेदनीनगर की ओर ले जा रही थी. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से पुलिस वाहन की सीधी टक्कर हो गई. जिसमें यह सड़क हादसा हो गया.

 दुर्घटना के विरोध में लोगों ने सड़क किया जाम

 इधर मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में पुलिस की गाड़ी टेंपो से भी जा टकराई. जिसकी वजह से पुलिस का वाहन अनियंत्रित हो गया और झाड़ियां में जा गिरा.वही घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने केड के पास सड़क जाम कर दिया.स्थानीय लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी कि मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए.वहीं घटना में जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए.घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी दिलू लोहरा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम करने वाले लोगों को समझाने बुझाने का काम किया और सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया.

पुलिस अधिकारियों कुछ भी बताने से कर रहे परहेज

हालांकि पुलिस कर्मी के साथ झड़प के सम्बंध में पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.वही पुलिस की देखरेख में सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीनगर भेजा गया है.

Tags:Road accident in lateharLatehar breaking news nowLatehar news todayLatehar newsJharkhand news upadteJharkhand news todayJharkhand newsRoad accident in jharkhandRoad accidentAccidentBreaking news from lateharPolice vehicle collides with motorcycleone dead in road accidenttwo seriously injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.