✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार पुलिस ने पूर्व CRPF जवान मर्डर केस का किया खुलासा, लूटपाट के इरादे से की गई थी हत्या

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 1:20:54 PM

लातेहार (LATEHAR): लातेहार जिले  के पूर्व सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. आरोपियों की पहचान इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में की गई है.

झारखंड के लातेहार जिले में पूर्व सीआरपीएफ जवान की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने पूर्व जवान शेख सदाकत अली की हत्या लूट की नीयत से की थी. आरोपी उनकी पिकअप वैन और उसमें लदे फलों की खेप को हड़पना चाहते थे.

जानकारी के अनुसार, सदाकत अली पुरी जिले के रहने वाले थे. वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से करीब चार साल पहले बीमारी के कारण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद फलों का कारोबार कर रहे थे. घटना वाले दिन वह फलों की खेप लेकर प्रयागराज जा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक उनका शव बरियातु थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के पास एक पुल के नीचे बरामद किया गया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सदाकत अली को पहले से जानते थे. लोहरदगा के कुडू इलाके में पहले उनके वाहन की मरम्मत का काम किया गया था, तभी से दोनों पक्षों के बीच पहचान थी.

घटना वाले दिन तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान जब सदाकत अली नशे में हो गए, तब आरोपियों ने तौलिये से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया.

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन और फलों की खेप लेकर फरार होने की तैयारी में थे. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Tags:latehar crimelatehar newslatehar crpf caselatehar news updatelatehar crime updatejharkhand updatelatehar crpf murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.