✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:31:42 AM

रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अपनी कारवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में लातेहार पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अफीम और नगद बरामद किया गया है. बता दे कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने गुप्त सुचना के आधार पर 10 लाख रुपये के साथ अवैध अफीम और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी ने कड़ी कार्रवाई कर अफीम तस्करों को धड से पकड़ने के लिए टीम का गठन कर छापेमारी करना शुरु दिया. और इसी कड़ी में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा बाजार पहुंची जिसके बाद वहा मौजूद लोगो की तलाशी लेना शुरु कर दिया इस दौरान बाजार में  एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर उसकी तलाशी ली गई तो इस व्यक्ति के पास से 6 पैकेट अफीम जिसका कुल वजन 5 किलो के आस पास की है साथ ही 10 लाख रुपये बरामद किए गए है. 

गुप्त सूचना के आधार पर मिली बड़ी सफलता

कारवाई के बाद डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया था जिसके बाद टीम गठन कर पुलिस ने जांच तेज कर आस-पास की दुकानों की छानबीन कर अफीम तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. डीएसपी ने बताया कि जब पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो अफीम तस्कर द्वारा पुलिस के सवालो को गुमराह करने की कोशिश की जाने लगी इस बीच शक होने पर तस्कर से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया जिसके बाद पुलिस की ओर से तस्कर की जांच की गई तो उसके पास से अफीम की 6 पैकेट बरामद किया गया. जिसके बाद तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

Tags:lateharlatehar newslatehar policelatehar jharkhandpolicelatehar jilalatehar cityjharkhand policepolice encounterkatehar policelatehar police linelatehar naxallatehar police stationlatehar police successlatehar hindi newslatehar news todaylatehar latest newslatehar news updateslatehar police was a big successlatehar breaking newsjharkhand latehar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.