✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, कोयला व्यवसायी के घर फायरिंग करने का आरोप

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:45:13 AM

रांची(RANCHI): लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सभी बदमाशों की गिरफ्तारी बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह मैदान से हुई है. पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह और चंदवा में फोरलेन सड़क निर्माण साइडिंग में गोलीबारी मामले में शामिल रहे हैं. गिरफ्तार अपराधियों में वीरेंद्र गंझू, मुन्ना गंझू, उमेश गंझू, दिलीप उरांव और विकास साव शामिल है.  

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 16 गोली, मोबाइल और बाइक बरामद किया है. एसपी कुमार गौरव ने सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के लिए राहुल सिंह के साथ मिलकर काम करते थे. गिरफ्तार उमेश गंझू पर दो, मुन्ना गंझू व दिलीप गंझू पर एक-एक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, वे पहले भी जेल जा चुके हैं.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटलातेहारलातेहार पुलिसराहुल सिंह गैंगगिरफ्तारकुख्यात गैंगस्टर अमन साहूफायरिंगक्राइम न्यूजझरकहंद क्राइम न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateLateharLatehar PoliceRahul Singh Gangarrestednotorious gangster Aman SahufiringCrime NewsJharkhand Crime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.