✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार: जेजेएमपी का एरिया कमांडर व दो लाख का इनामी नक्सली रघुनाथ सिंह ने किया आत्मसमर्पण

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:39:26 AM

लातेहार(LATEHAR): लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह खरवार उर्फ रघु ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया है. जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा रघुनाथ सिंह के ऊपर दो लाख का इनामी घोषित था. रघुनाथ सिंह ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और सीआरपीएफ के 214वीं बटालियन के प्रभारी समादेष्टा अभिनव आनंद के सामने सरेंडर किया.

रघुनाथ सिंह पर दर्ज है 10 मामले

पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि रघुनाथ लातेहार थाना क्षेत्र के बेंदी लेधपा गांव का रहने वाला है. उसके उपर लातेहार, चंदवा, हेरहंज व अन्य थानों में कुल 10 मामले दर्ज हैं. साथ ही रघुनाथ सिंह कई उग्रवादी घटनाओं में भी शामिल था. पुलिस के साथ जेजेएमपी की हुई मुठभेड़ में भी रघुनाथ सिंह शामिल था. वह जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा के दस्ते में शामिल था और एरिया कमांडर का कार्य देखता था.

बुके व शॉल देकर दी गई बधाई

आत्मसमर्पन करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रघुनाथ सिंह को बुके व शॉल भेंट कर उसे बधाई दी. साथ ही पुलिस ने रघुनाथ सिंह को दो लाख का चेक भी सौंपा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अन्य उग्रवादियों से भी आत्मसमर्पण करने की अपील की है.

Tags:LateharNaxalite Raghunath Singhthe area commanderof JJMPand a reward oftwo lakhssurrendered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.