✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में देर रात आग का कहर, संकोसाई में दो बसें जलकर खाक 

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 10:30:35 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई इलाके में रविवार देर रात अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. संकोसाई एक नंबर रोड के किनारे खड़ी दो बसों में अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. मौके पर लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए. दोनों बसें सड़क किनारे काफी देर से खड़ी थीं. इसी दौरान अचानक एक बस से धुआं निकलता दिखाई दिया. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते दोनों बसों से ऊंची लपटें उठने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. स्थानीय लोग और पुलिस असामाजिक तत्वों पर बसों में आग लगने की आशंका जता रहे है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. आग की इस घटना में दोनों बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं. वाहन मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. 

2 दमकलों ने पाया आग पर काबू
आग लगने का कारण स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. एक बस में अचानक आग लग गई. चूंकि दोनों बसें एक-दूसरे के काफी करीब खड़ी थीं, इसलिए आग ने दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक बसें पूरी तरह जल चुकी थी. उलीडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की. आग बुझाने के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा. राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. 

लोगों ने दिखाई सूझ-बूझ, एक बस बचाया
आग लगी की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे. लोगों ने एक बस को किसी तरह बचा लिया. घटना स्थल पर 3 बसें खड़ी थी. लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया. बसों में आग के कारण बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गई. लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur fireShankosaiJharkhand policeJharkhandJharkhand NewsJamshedpur crimeJamshedpur crime newsTatanagarViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.