☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

24 घण्टे के बाद भी नहीं मिला लापता व्यक्ति का कोई सुराग, बारिश में खोजबीन जारी

बोकारो (BOKARO) - बोकारो जिले के सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग स्थित पिपराडीह बंद खदान में चाल धंसने से एक व्यक्ति की दबने की सूचना है. इस सूचना के आधार पर सीसीएल की रेस्क्यू टीम बंद खदान में लापता व्यक्ति की खोजबीन करने के लिए पहुंची. हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हुई, इसके बावजूद लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है. 

अब तक नहीं चला लापता का पता 

वहीं लगभग 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है. किसी अनहोनी की आशंका भरे शब्दों में ग्रामीणों ने कहा कि लापता व्यक्ति बंद खदान में चाल धसने के बाद अंदर ही फस गया था,जिसका अबतक कोई पता नही चल सका है. घटना स्थल पर गोमिया पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखे. लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर लगी हुई है. 

बंद खदान में हो रही थी अवैध खुदाई

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को कुछ लोग बंद पड़े खदान में घुसकर कोयला की खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान चाल धंस गया जिसके चपेट में एक व्यक्ति आ गया है. उनके साथ कुछ और लोग वहां कोयला निकालने का काम कर रहे थे, जो बाल बाल बच गए और जान बचाकर वहां से भाग गए. इस बात की सूचना अगल बगल के क्षेत्रों में फैल गई. सूचना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गई थी. 

 

रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/गोमिया

Published at:19 Aug 2022 04:44 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.