गिरिडीह(GIRIDIH):झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार के दिन दो पक्षों में जमीन विवाद हो गया. देखते ही देखते ये छोटा सा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों की ओर से पारंपरिक हथियार से एक दूसरे पर प्रहार किया गया. जिससे दोनों पक्षों से लगभग कुल 8 लोग घायल हो गये
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष
आपको बताये कि ये पूरी घटना डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर गांव की है. वहीं विवाद के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के बाद 2 लोगों को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
दोनों पक्ष के 8 लोग घायल
घटना की मिली जानकारी के मुताबिक भरखर गांव स्थित एक गैरमजरूआ जमीन पर दो लोग दावा कर रहे है. दोनो के पास इस जमीन का पेपर है. उसी जमीन को एक पक्ष ने जोतकर मकई लगाया है, जिसे देखकर दूसरा पक्ष मना करने आया और दोनों में जमकर मारपीट हो गई. इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार
