✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:48:08 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गावां प्रखंड स्थित माल्डा के बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर लाखों रुपये समान की चोरी कर ली गई. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पिंटू कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल आदि पहुंचे और मामले की जांच की. मामले का खुलासा तब हुआ जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ कर्मी वहां से बेड लाने के लिए गए थे.

टंकी को भी उखाड़ने की योजना में थे चोर 

जांच में पता चला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 65 पीस पंखा, 165 पीस ट्यूबलाइट, पानी मोटर, जेनरेटर के महत्वपूर्ण पार्ट्स, बेसिन, बाथरूम का गेट और लगभग 50 नल आदि पर हाथ साफ कर लिया. चोरों ने पानी टंकी को भी उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. सभी कमरों के दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे. वहीं कमरे के अंदर खिड़की के कांच को भी तोड़ दिया गया था. इसके अलावा मेन गेट का ताला भी तोड़कर वहीं लटका दिया गया था, जबकि चाहरदीवारी के उपर लगे लोहे को भी उखाड़ने का प्रयास किया गया. मामले में बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि गुरुवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ स्वास्थ्य कर्मी बेड लाने के लिए माल्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन आये थे तब उन्हें पता चला कि भवन से चोरों ने पंखा, ट्यूबलाइट समेत लाखों की चोरी कर ली है. तब जाकर इसकी थाना प्रभारी को दी गई.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Lakhs stolen by breaking lock of closed primary health center in giridihgiridih newsgiridih policejharhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.