✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिम्स परिसर में लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया विरोध प्रदर्शन, जानिए मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:30:08 AM

रांची(RANCHI): राज्य के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान रिम्स परिसर में आए दिन कुछ न कुछ अपराधिक घटनाएं हो रही है, कभी मारपीट तो कभी छेड़खानी की वारदात सामने आ रही है. ताजा मामला एक लेडी इंटर्न डॉक्टर से छेड़खानी का है. रिम्स परिसर में लाइब्रेरी के पास देर रात इंटर्न डॉक्टर से छेड़खानी की गई है. इस घटना को लेकर रिम्स के मेडिकल छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है. रिम्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं. आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर नारेबाजी की. पुलिस प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात जब महिला चिकित्सक लाइब्रेरी के पास से गुजर रही थी तभी बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. बरियातू थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

Tags:jharkhandranchi riimsLady doctor molested in RIMS campusmedical students protest in rims

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.