✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में लेवी नहीं देने पर मजदूरों की पिटाई, दो गंभीर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:23:31 PM

पलामू (PALAMU): महुदंड पंचायत के प्रतापपुर गांव में बहुउद्देशीय भवन निर्माण स्थल पर बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने लेवी नहीं देने पर तीन मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल दिलीप चौरसिया और बसंत चौरसिया को मेदिनीनगर रेफर किया गया है, जबकि अशोक चौरसिया का इलाज हुसैनाबाद में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी लेवी की मांग कर रहे थे. इनकार करने पर मजदूरों पर लाठी-डंडे से हमला किया गया. उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को भी इसी पंचायत में महिला मजदूर प्रतिमा देवी पर लेवी को लेकर हमला हुआ था.दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

Tags:palamu newsLabourers beatenpalamu latest newsHussainabadLabourers beaten up in Hussainabad for not paying levytwo seriously injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.