✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मकर सक्रांति आज,बाबा बैद्यनाथ पर चढ़ा नई फसल से तैयार चूरा, दही,तिल, आज से एक महीना तक बाबा को लगेगा खिचड़ी का भोग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:08:02 AM

देवघर: मकर सक्रांति के अवसर पर आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को दही,चूरा और तिल चढ़ाने के साथ साथ जलापर्ण करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन नई फसल से तैयार चूरा के अलावा दही और तिल अर्पित कर साल भर के लिए मंगल कामना की जाती है. इतना ही नहीं आज संक्रांति से लेकर पूरे एक महीना तक बाबा बैद्यनाथ को खिचड़ी का भोग चढ़ाया जाएगा. पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ पर आज के दिन तिल और दही चूरा का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और सालों भर अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद बना रहता है. यही कारण है कि आज के दिन देश विदेश से लोग कामनालिंग की विशेष पूजा अर्चना करने देवघर पहुँचते है. ऐसे में श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित जलापर्ण करवाने के लिए प्रशासन द्वारा भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsMakar Sankranti is todayBaba BaidyanathBaba Baidyanath is offered chuura curd

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.