✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:24:21 PM

पलामू(PALAMU): अपराधी कुणाल हत्याकांड के आरोपी राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश को अपराधियों ने गोली मार दी.  राँची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हुई .अपराधी कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है.

राजेश कुमार वर्मा मेदिनीनगर शहर के बीएन कॉलेज स्थित अपने घर के पास बैठा हुआ था. तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आये और उसपर गोली चला दी जिसमे गोली राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश के पेट में लगी. उसके बाद गंभीर हालत में उसे मेदिनीनगर MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए राँची रिम्स रेफर किया गया. रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

वही घटना के बाद अपराधियो ने बाइक और एक देशी कट्टा घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए.पुलिस इस घटना में संलिप्त अपराधियो की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है.आपको बता दे कि वर्ष 2020 में मृतक राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश और उसके साथियों के द्वारा अपराधी कुणाल की हत्या कर दी गई थी इस हत्या में संलिप्तता के बाद राजेश कुमार वर्मा को जेल भी जाना पड़ा था. घटना के बाद मृतक राजेश कुमार उर्फ फंटूश के घर वाले और रेड़मा में रहने वाली बहन और बहनोई समेत कई लोग भी अस्पताल पहुँचे.वहीं घटना के बाद राजेश कुमाए वर्मा उर्फ फंटूश के घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट:अमित कुमार

Tags:Kunal Singh murder accused shot dead in PalamuPalamuCrime in palamuKunal singh murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.