✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मायानगरी में लगने जा रहा है कोयलांचल का जयकारा,जानिए एकसाथ यहां के कलाकारों की कितनी फिल्में आ रही है बड़े पर्दे पर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:24:04 AM

धनबाद(DHANBAD): बॉलीवुड में बहुत जल्द ही कोयलांचल की होगी जय जयकार. आखिर हो भी क्यों नहीं, कोयलांचल की धमक लगातार माया नगरी में बढ़ती जा रही है. संघर्ष के बाद कोयलांचल के कलाकार मुकाम हासिल कर रहे हैं. अगले दो-तीन महीने में धनबाद के तीन कलाकारों की फिल्में बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक धमाल करने को तैयार हैं. बड़े बैनर के इन फिल्मों में कोयलांचल के कलाकार जीशान कादरी ,चंद्रशेखर दत्ता और जावेद पठान दिखाई देंगे. यह पहली बार हो रहा है जब कोयलांचल के तीन कलाकारों की तीन फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर आ रही है. इससे यह साबित होता है कि कोयलांचल के कलाकारों की पहचान धीरे-धीरे बढ़ने लगी है.

इन तीन फिल्मों में दिखेंगे कोयलांचल के कलाकार 

जो तीन फिल्में आ रही है उनमें जीशान कादरी की फिल्म ब्लडी डैडी, चंद्रशेखर दत्ता की फिल्म द केरला स्टोरी और जावेद पठान की फिल्म एन आर आई वॉइस बड़े पर्दे पर आने वाली है. फिल्म 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म  पर आएगी. द केरला स्टोरी में भूली के रहने वाले चंद्रशेखर दत्ता केरल में 32000 लड़कियों के गायब होने और उनके आतंकी संगठन में शामिल होने की कहानी पर बनी फिल्म में दिखाई देंगे. ट्रेलर लॉन्च होते ही फिल्म चर्चा में आ गई है. लड़कियों के धर्म परिवर्तन करा कर उन्हें आतंकी बनाने की कहानी पर फिल्म आधारित है. इधर , गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहचान बनाने वाले जीशान कादरी एक बार फिर एक्टिंग करते दिखेंगे. बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर के साथ फिल्म ब्लडी डैडी में वह दिखाई देंगे. उनका किरदार नेगेटिव रहेगा.  मल्टी स्टारों के साथ 12 मई को आ रही फिल्म एन आर आई वॉइस में झरिया के रहने वाले जावेद पठान दिखाई देंगे. अभिनेत्री भाग्यश्री, राइमा सेन, जुगल हंसराज इस फिल्म के कलाकार हैं.

कोयलांचल पर सिर्फ लक्ष्मी ही नहीं, सरस्वती की भी बराबर कृपा

कोयलांचल की धमक बॉलीवुड में बढ़ने से धनबाद के लोग भी उत्साहित हैं. और जिन छोटे इलाके से निकलकर यह कलाकार माया नगरी में अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं, वहां के लोग भी अपने को धन्य मान रहे हैं. यह बात अलग है कि कोयलांचल में सिर्फ गोली बंदूक की बात होती है लेकिन इसे इतर यहां पढ़ाई से लेकर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है. कहा जा सकता है कि कोयलांचल पर सिर्फ लक्ष्मी ही नहीं, सरस्वती की भी बराबर कृपा है. यही कारण है कि धनबाद के आई आई टी आई एम के बच्चों को रिकॉर्ड प्लेसमेंट मिला है. बीआईटी सिंदरी भी पीछे नहीं है. प्रतिष्ठित आईएएस की परीक्षा में भी कोयलांचल के लड़के और लड़कियां बाजी मार रही हैं. कोयलांचल के लिए यह सब गौरव की बात जरूर है. यह बात अलग है कि यहां गैंग चलते हैं, उनकी करतूत से कोयलांचल बदनाम  होता है, लेकिन सबके बावजूद कोयलांचल देश के विभिन्न जगह पर अपनी धमक लगातार बढ़ा रहा है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadKoyalanchal's Jaikara is going to be held in Mayanagarikoylancham artist in film

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.