✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ED Action: कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस त्रिदीप मिश्रा पहुंचे ED ऑफिस, सेना की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में होगी पूछताछ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:17:15 PM

रांची(RANCHI): सेना समेत अन्य जमीन घोटाले मामले में आज कोलकाता के एडिशनल रजिस्टार आफ एश्योंरेंस त्रिदीप मिश्रा से पूछताछ होनी है. वह तकरीबन 10:35 पर ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों में सेना जमीन घोटाले को लेकर ईडी ने रजिस्ट्री ऑफिस में छापेमारी की थी.  इस छापेमारी के दौरान कोलकाता की फर्जी डीड बरामद हुई थी. जिसके माध्यम से जमीन का हस्तांतरण निजी हाथों में गया. उसी सवाल जवाब के लिए त्रिदीप मिश्रा ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. 

बता दें कि सोमवार को रांची के सब रजिस्टार वैभव मणि से पूछताछ की गई थी. 10 घंटे तक उनसे पूछताछ हुई थी. चेशायर होम रोड में एक भूखंड की कथित फर्जी रजिस्ट्री मामले में उनसे पूछताछ हुई. इधर राजेश राय, भरत और लखन सिंह को ईडी ने संबंध जारी कर 8 मई को बुलाया है. इन सभी से चेशायर होम के साथ अन्य भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री के बारे में पूछताछ की जाएगी. मालूम हो कि बरियातू में 4.55 एकड़ सेना की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन से ईडी ने पिछले सोमवार को 10 घंटे तक पूछताछ की थी. उन्हें एक बार फिर 4 मई को बुलाया गया है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchiEDKolkata's Additional Registrar of Assurance Trideep Mishra reached ED officeTrideep Mishra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.