✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषियों को सजा दिलाने के लिए सीएम ममता निकालेंगी रैली, बीजेपी का CM आवास तक कैंडल मार्च

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:47:10 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पूरे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस वक्त तनावपूर्ण स्तिथि बनी हुई है. लोग इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे हुए हैं. हॉस्पिटल्स के ओपीडी(OPD) में ताला लटका हुआ है. पूरे राज्य में बंद का माहौल है. लोग इंसाफ के लिए नारे लगा रहे हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. देशभर के रेजिटेंड डॉक्टर्स भी हड़ताल पर है. ऐसे में आज बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी सड़क पर उतरने वाली हैं. कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए वह रैली निकालेंगी. साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने दोषियों को पकड़ने के लिए CBI को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम भी दे दिया है.

सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : BJP प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के अलावा BJP पार्टी भी विरोध प्रदर्शन के लिए कोलकाता में CM आवास तक कैंडल मार्च निकालेगी. BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि, ममता बनर्जी को अपने सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.

IMA ने किया 24 घंटे के लिए पूरे देश में हड़ताल का ऐलान

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की तरफ से 24 घंटे के लिए देश में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया गया है. ये हड़ताल 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक चलेगा. हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी.

 

 

 

Tags:kolkatakolkata doctor rape casekolkata rape murder casekolkata newskolkata trainee doctor murderkolkata murder rape casekolkata rape casekolkata protestkolkata trainee doctor rape casekolkata doctor rape murder casecm mamata banerjeewest bengal cm mamata banerjeemamata banerjee on kolkata doctor murdermamata banerjee tmcकोलकाता डॉक्टर हत्याकोलकाताकोलकाता डॉक्टर की मौतकोलकाता डॉक्टर बलात्कार मामलाकोलकाता बलात्कार हत्या मामलाकोलकाता समाचारकोलकाता डॉक्टर हत्या मामलाकोलकाता प्रशिक्षु डॉक्टर हत्याकोलकाता हत्या बलात्कार मामलाकोलकाता बलात्कार मामलाकोलकाता डॉक्टर मामलाकोलकाता विरोधकोलकाता प्रशिक्षु डॉक्टर बलात्कार मामलाकोलकाता में बलात्कार मामलाकोलकाता डॉक्टर बलात्कार हत्या मामलाकोलकाता डॉक्टर की मौत की खबरममता बनर्जीसीएम ममता बनर्जीममता बनर्जी समाचारपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जीममता बनर्जी नवीनतम समाचारममता बनर्जी कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जीममता बनर्जी टीएमसीBJPIMCCBI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.