✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

असम CM के करीबी को कोलकाता CID की नोटिस, 8 अगस्त को पेश होने को कहा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:01:04 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को 30 जुलाई 2022 को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने 48 लाख कैश के साथ पकड़ा था. जिसके बाद ही तीनों विधायक पुलिस की हिरासत में हैं और कैश कांड मामला की जांच CID कर रही है. इस मामले में पहले केवल चर्चाएं चल रही थीं कि इसका कनेक्शन असम से है. लेकिन जब से सीआइडी की टीम ने असम के रहने वाले अशोक कुमार धानुका को नोटिस भेज कोलकाता बुलाया है, अब मामला और गर्म हो गया है. आपको बता दें कि धानुका पेशे से व्यवसायी हैं और असम सीएम के करीबी माने जाते हैं.  

दरअसल, अशोक धानुका को कोलकाता के भवानी भवन में आठ अगस्त की सुबह उपस्थित होने को कहा गया है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम कुछ दिन पहले असम गई थी और मामले के संबंध में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत लेकर वापस आई थी. अब मामला आगे क्या रुख लेता है ये आठ अगस्त की पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.