रांची(RANCHI)- कोलकाता के प्रसिद्ध कारोबारी और सत्ता के गलियारे में पहुंच रखने वाले अमित अग्रवाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपने अधिवक्ता के माध्यम से अमित अग्रवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है.अमित अग्रवाल ले कहा है कि ईडी की कार्रवाई बिल्कुल गलत है. उन्हें गलत आधार पर गिरफ्तार किया गया है मालूम हो कि अमित अग्रवाल सत्ता के गलियारे के एक ऐसे चेहरे हैं जिनके आगे पीछे कई ब्यूरोक्रेट्स घूमते रहे हैं. सरकार के स्तर पर कई निर्णय में कथित रूप से उनका प्रभाव रहा है,ऐसा सूत्र बताते हैं. मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का तर्क है कि एक याचिका को प्रभावित करने के लिए हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपए दिया था. ईडी के अनुसार अमित अग्रवाल ने एक साजिश के तहत इस कैश कांड को अंजाम दिया था. अमित अग्रवाल फिलहाल ईडी की गिरफ्त में हैं, वहीं राजीव कुमार भी ईडी की हिरासत में हैं.
कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, कहा-ईडी की कार्रवाई गलत, जानिए क्या है मामला

Published at:19 Oct 2022 03:01 PM (IST)
Tags:News