✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Kolhan University में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका, 129 पदों पर आवेदन आमंत्रित

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 5:08:40 PM

चाईबासा (CHAIBASA):चाईबासा स्थित Kolhan University ने युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा अवसर दिया है. विश्वविद्यालय ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की योजना के तहत 129 प्रशिक्षु पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर स्नातक और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार यह अवसर उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का झारखंड का निवासी होना जरूरी है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है. इस योजना के तहत चयनित स्नातक प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 12 हजार रुपये और डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण केवल कौशल विकास और अनुभव के लिए है, इससे स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा. इन पदों पर नियुक्ति विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों में की जाएगी. प्रशासनिक शाखा, लेखा विभाग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय जैसे कई विभागों में प्रशिक्षु रखे जाएंगे. 

मेरिट के आधार पर होगा चयन
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी. किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. स्नातक या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी. श्रेणीवार पदों में सामान्य वर्ग के लिए 58, एससी के लिए 14, एसटी के लिए 30, बीसी-1 के लिए 12, बीसी-2 के लिए 6 और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद आरक्षित हैं. विश्वविद्यालय ने कहा है कि आवेदन से पहले NATS आईडी बनाना जरूरी है. इच्छुक छात्र अपने कॉलेज के स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर या CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.  कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को व्यावहारिक अनुभव एवं रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

Tags:Jamshedpur newsKolhan UniversityKolhan newsEducation newsViral newsChaibasaTatanagarBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.