✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान टाइगर का बड़ा बयान, कहा- प्रधानमंत्री पर विश्वास, मिल कर झारखंड को पहुंचाएंगे ऊंचाइयों पर   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:14:02 PM

रांची(RANCHI):  पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अब भाजपा के हो गए है.चंपाई के भाजपा में जाने की चर्चा के बीच देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई ने भाजपा में जाने का मन बना लिया है. अब चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे. फिलहाल चंपाई सोरेन दिल्ली में मौजूद है. अमित शाह के मुलाकात के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए चंपाई सोरेन ने नया अध्याय शुरू करने करने की बात कही. साथ ही देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है.         

दिल्ली में चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश की स्थिति बेहद चिंतनीय है. लंबा मंथन के बाद देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास किया है. उनके विश्वास पर ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है. अब नए अध्याय की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड को नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर साथ में काम करना है. हमारे पास कई रास्ते थे, लेकिन अकेले कुछ भी संभव नहीं है. देश के पीएम पर भरोसा है और इस भरोसे के बदौलत झारखंड आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि मैंने नए अध्याय की शुरुआत की है. बताया कि  बुधवार को झारखंड लौटेंगे. चंपाई ने बताया कि सभी समर्थकों से निर्णय लेने के बाद फैसला किया है. साथ ही कहा कि राजनीतिक से संन्यास नहीं लेंगे.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लंबे समय से झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाराज चल रहे थे. इस दौरान रांची से दिल्ली और दिल्ली से वापस रांची की दौड़ लगा कर सियासी गलियारों में तूफान ला रहे थे. लेकिन अब सभी चर्चा और कयास पर विराम लग गया है. चंपाई सोरेन आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की घोषणा हो गई. अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई ने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है. 30 अगस्त को झारखंड प्रदेश कार्यालय में चंपाई भाजपा में शामिल होंगे. इनके साथ कई नेता और भी भाजपा का दामन थाम सकते है.         

Tags:champai sorenchampai soren newschampai soren bjpwho is champai sorenchampai soren join bjpchampai soren news livechampai soren bjp newschampai soren livechampai soren vs hemant sorenhemant sorenchampai soren joins bjpcm champai sorenchampai soren joins bjp livechampai soren to join bjpchampai soren will join bjpchampai soren in bjpchampai soren bjp latestchampai soren ex cmchampai soren joining bjp livehemant soren vs champai soren.hemant soren newscm hemant sorenjharkhand cm hemant sorenhemant soren latest newshemant soren cmcm hemant soren newshemant soren jharkhandjharkhand hemant soren newsed on hemant sorenhemant soren arrestcm hemant soren on mmsyjharkhand hemant sorenhemant soren today newskalpana sorenhemant soren edhemant soren vs champai sorenhemant soren livehemant soren jharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.