✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फर्जी कागज दिखा बनीं जिप अध्यक्ष, अब शिकायत के बाद DC ने लिया संज्ञान, जानिए पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:37:46 AM

चाईबासा(CHAIBASA): कोरोना के कारण राज्य में करीबन दो साल की देरी के बाद 2022 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ है. चुनाव खत्म हुए अभी छह महीने भी नहीं बीता है और फर्जी कागजात का मामला सामने आने लगा है. कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला में जिप अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं. जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू पर दो-दो वोर्टर आईडी कार्ड रखने का आरोप है. आरोप में चुनावी हल्फनामे में गलत कागजी दस्तावेज देने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा पर भी दो-दो पहचान पत्र रखने का आरोप लग चुका है, जिसकी जांच भी चल रही है. संभावना जताई जा रही है जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा की सदस्यता जल्द ही समाप्त हो सकती है.

गलत दस्तावेज देने का है मामला

शिकायतकर्ता ने नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू पर गलत दस्तावेज देने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार बारी मुर्मू के दो पति भी हैं, ये बात भी चुनावी हल्फनामे में छुपाया गया था. शिकायतकर्ता ने सूचना आयोग आरटीआई के तहत चुनावी हलफनामा में प्रस्तुत किए गए सभी कागजी दस्तावेज की मांग की गई है. जिस पर उपायुक्त ने जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू से सभी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है.

 

वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला का जिपअध्यक्ष बारी मुर्मू का पहला पति उमापदो मुर्मू जिसका मकान संख्या 111 है जो सुंदरनगर थाना क्षेत्र के पुड़ीहासा गांव का रहने वाला है. जिसका मतदान केंद्र संख्या 456 है. बारी मुर्मू का ससुराल पुड़ीहासा है और इस वोर्टर कार्ड में बारी मूर्मू का उम्र 41 वर्ष है. जबकि मिली जानकारी के अनुसार पहला पति गायक है लेकिन फिलहाल किसी अपराधिक मामले में जेल में है. वहीं, उमापदो मुर्मू का उम्र 57 साल है. मगर मजे की बात यह है कि जिपअध्यक्ष बारी मुर्मू का दूसरा पति दूखू मुर्मू, पिता-दिकू मुर्मू, गांव-राजदोहा, पंचायत-डोमजुड़ी, प्रखंड-पोटका, थाना-जादुगोड़ा, मकान संख्या-36 उम्र-25 वर्ष है. जिप अध्यक्ष दूखू मुर्मू को अपना पति बताकर चुनाव लड़ी है. जबकि दूखू मुर्मू का पत्नी का नाम छिता मुर्मू (उम्र 22 वर्ष) है, जिसका मकान संख्या 79 है. वहीं, दूसरे वोटर कार्ड में बारी मुर्मू का उम्र 48 वर्ष है.

वहीं, The News Post से बात हुए बारी मुर्मू ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है मैंने सारे दस्तावेज सही दिए है और आयोग के पास मौजूद है. वहीं, दो आईडी वाले सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया.   

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.