✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा : बाथरूम के पास मिली महिला की लाश, गले पर फंदे के निशान, ससुरालवालों पर लगा ये आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 4:31:53 PM

कोडरमा (KODERMA): जिले के नंदोडीह गांव में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. मृतका की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के भाई अनिल पंडित के अनुसार, अर्चना की शादी वर्ष 2018 में नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद अर्चना ने दो बेटियों को जन्म दिया. परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था. हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद अर्चना को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा.

अनिल पंडित ने बताया कि बुधवार सुबह अर्चना की ननद ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी. जब उन्होंने अर्चना के पति संतोष से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला. संदेह होने पर परिजन तुरंत नंदोडीह पहुंचे, जहां उन्होंने अर्चना को घर के अंदर बाथरूम के पास मृत अवस्था में पड़ा पाया. परिजनों का दावा है कि अर्चना के गले पर फंदे के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है. उनका आरोप है कि ससुरालवालों ने मिलकर अर्चना की हत्या की और मामले को छिपाने की कोशिश की. घटना के बाद से पति संतोष और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है. इधर, मायके पक्ष ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

Tags:kodermakoderma newslatest newsmurder newskoderma murder newsnews updatelatest news koderma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.