कोडरमा(KODARMA): जिलों में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लंबे समय से अलग-अलद राज्यों में लूट और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था, जिससे लोगों परेशान हो गए थे.
पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार इस गिरोह के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. मामलों की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसी दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर छापेमारी की योजना बनाई गई.
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की गई, तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग राज्यों में कई घटनाओं में शामिल रहे हैं और संगठित तरीके से छिनतई की वारदातों को अंजाम देते थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और लूट से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं, जिससे कई मामलों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है. इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, लेकिन पुलिस यहीं नहीं रुकने वाली. इस तरह के संगठित गिरोहों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.
रिपोर्ट : अरुण बर्नवाल